27 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

25वें झारखंड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25वें झारखंड स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को दी शुभकामना। कहा है कि जनजातीय संस्कृति से समृद्ध गौरवशाली प्रदेश झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी की धरती का इतिहास साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा हुआ है। आज इस विशेष अवसर पर मैं राज्य के अपने सभी परिवारजनों के साथ ही यहां की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।  प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में देश के स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर याद किया। उन्हें नमन करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है। विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles