32 C
Kolkata
Saturday, April 4, 2026

सर्वजन पेंशन योजना के तहत 2.5 लाख से अधिक लाभुकों को मिली सौगात, 43.58 करोड़ रुपये खातों में ट्रांसफर

रांची | झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सर्वजन पेंशन योजना’ के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिला प्रशासन ने मार्च 2026 तक की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया है। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार, जिले के कुल 2,52,330 लाभुकों के बैंक खातों में 43 करोड़ 58 लाख 38 हजार रुपये की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे भेज दी गई है।

वृद्धावस्था पेंशन योजना: दो महीने का भुगतान एक साथ
इस भुगतान की सबसे खास बात यह है कि मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,83,508 लाभुकों को फरवरी और मार्च महीने की बकाया पेंशन राशि का एक साथ भुगतान किया गया है। इन लाभुकों के खाते में कुल 36 करोड़ 70 लाख 16 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।

श्रेणीवार भुगतान का विवरण
अन्य श्रेणियों के 68,822 लाभुकों को भी मार्च महीने की पेंशन राशि (1-1 हजार रुपये) प्रदान की गई है। योजना के तहत लाभ पाने वालों का विवरण इस प्रकार है:

ta
ta

पेंशन नहीं मिलने पर क्या करें?
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों के बैंक खाते में अब तक पेंशन की राशि नहीं पहुंची है, उन्हें तुरंत अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग (Aadhar Seeding) कराना अनिवार्य है। बिना आधार सीडिंग के तकनीकी कारणों से भुगतान रुक सकता है।

भौतिक सत्यापन की अपील
योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के निरंतर मिलता रहे, इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों से एक विशेष अपील की है। सभी लाभुकों को अपने संबंधित प्रखंड (Block) या अंचल (Circle) कार्यालय में जाकर भौतिक सत्यापन (Physical Verification) कराना होगा।

Related Articles

नवीनतम लेख