रांची शहर में चल रही सभी परियोजना ससमय पूरा हो यही हमारी प्राथमिकता : उपायुक्त

बिरसा भूमि लाइव

  • सभी चल रही परियोजना में तेजी लाते हुए ससमय कार्य पूरा करने के निर्देश
  • सभी रैयतों का मुआवजा का भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश

रांची : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को निरीक्षण क्रम में सबसे पहले नगड़ी स्थित नया सराय रेलवे क्रासिंग जगरनाथपुर रांची में बन रहें एप्रोच सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग रांची, इसराइल मंसूरी, सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग रांची, सुमन कुमार, कनीय अभियंता पथ निर्माण विभाग रांची, रंजीत कुमार, संवेदक नया सराय परियोजना, अरविन्द कुमार सिंह, संवेदक रांची स्टेशन दूसरा पहुंच पथ, राहुल सिंह, L&T प्रोजेक्ट मैनेजर, तेज बहादुर सिंह एवं सभी सम्बंधित अधिकारी/पदाधिकारी परियोजना से जुड़े सभी अधिकारी उपस्थित थे।

मार्च 2024 के अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश : उपायुक्त ने नगड़ी स्थित नया सराय रेलवे क्रासिंग जगरनाथपुर रांची में बन रहें एप्रोच सड़क का निरीक्षण करते हुए यहाँ चल रही कार्यों का जायजा लेते हुए कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग रांची, को निर्देश देते हुए कहा की यह सड़क अत्यंत ही महत्वपूर्ण हैं एवं ये रेलवे क्रासिंग मुख्य लाइन में आता हैं, यहाँ से प्रमुख ट्रेन गुजरती है, जिस कारण यहाँ एप्रोच सड़क का निर्माण कार्य जल्दी पूरा कराना जरुरी है, यह सड़क महत्वपूर्ण इमारत जैसे-उच्च न्यायालय, विधानसभा, प्रोजेक्ट बिल्डिंग आदि को जोड़ती है। इसलिए इसे मार्च 2024 के अंत तक इसे पूरा कर लें एवं उपायुक्त रांची ने यहाँ रैयतों से उनकी समस्या सुनी और सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की यहाँ जिन रैयतों की भूमि जा रही है, जिनका मुआवजा नही मिला है, उनका मुआवजा की राशि जल्द से जल्द भुगतान कर दे, ताकि रैयतों को कोई समस्या नही हो।

रांची रेलवे स्टेशन का दूसरा एप्रोच रोड परियोजना : उपायुक्त ने रांची रेलवे स्टेशन दूसरा एप्रोच रोड जो नेपाल हाउस के पास शहीद गोरखा चौक से शुरू होकर रांची रेलवे स्टेशन के पीछे तक (प्लेटफॉर्म नंबर-5 लंबाई 1.50 किलोमीटर) सड़क का निर्माण कार्य का भी मुआयना किया। उपायुक्त रांची को रेलवे स्टेशन दूसरा पहुंच पथ कार्य में पथ निर्माण के अभियंताओं द्वारा बताया गया कि कार्य के आरेखन में खान विभाग का भवन अवस्थित हैं एवं कुछ अन्य सरकारी भवन अवस्थित हैं हैं जिसके कारण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहा हैं। जिस पर उपायुक्त रांची ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की जल्दी कार्य पूरा कराना सुनिश्चित करें। ताकि लोगों को और भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलें।

उपायुक्त द्वारा निरीक्षण क्रम में राजेंद्र चौक से महात्मा गांधी रोड से पंचवटी चौक (रांची रेलवे स्टेशन के पीछे की ओर स्थित लंबाई 1.05 किमी) (पुल निर्माण सहित) (कुल लंबाई-2.57 किमी) परियोजना का भी निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारी को ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक मेकॉन गोल चक्कर फ्लाई ओवर परियोजना : उपायुक्त निरीक्षण क्रम में राजेंद्र चौक, ओवर ब्रिज, निवारणपुर, रांची रेलवे स्टेशन के पास पहुंच कर सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण करते हुए यहाँ की कार्य प्रगति के बारें में सम्बंधित अधिकारी से जानकारी लेते हुए, निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिशा-निर्देश सम्बंधित सभी अधिकारी को दिया। उन्होंने विशेष रूप से कहा की फ्लाईओवर के निर्माण से शहर में जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगा। इससे लोगों को भी काफ़ी सुविधा होगी। आवागमन की भी काफ़ी सुविधा होगी।

सभी चल रही परियोजना में तेजी लाते हुए ससमय कार्य पूरा करने के निर्देश : उपायुक्त रांची ने सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की रांची शहर में सभी चल रही परियोजना में तेजी लाते हुए ससमय कार्य पूरा कराना सुनिश्चित करें।

पथ निर्माण विभाग द्वारा दंडाधिकारी की मांग : उपायुक्त से कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग रांची ने तीनों परियोजना में संरचना हटाने हेतु दंडाधिकारी नियुक्त करने का निवेदन किया गया ताकि निर्माण कार्य में और तेजी लाया जा सकें। जिसपर उपायुक्त रांची द्वारा दंडाधिकारी नियुक्त करने का आश्वासन दिया गया।

रांची शहर में चल रही सभी परियोजना ससमय पूरा हो यही हमारी प्राथमिकता : उपायुक्त ने कहा की रांची शहर में चल रही सभी परियोजना ससमय पूरा हो यही हमारी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने विशेष रूप से कहा की वह लगातार निरीक्षण करते रहेंगे जब तक सारी परियोजना पूरी नही हो जाती है।

सभी रैयतों का मुआवजा का भुगतान : उपायुक्त ने कहा की रांची शहर में चल रही सभी परियोजना एवं अन्य सभी परियोजना में सभी रैयतों का मुआवजा का भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया गया। ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नही हो सारें कार्य सुगमता से चलते रहें।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles