पोषण माह 2023 के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

बिरसा भूमि लाइव

  • सुपोषित झारखंड, साक्षर झारखंड, सशक्त झारखंड के थीम पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
  • अन्नप्राशन और गोद भराई का भी आयोजन
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी सेविकाओं और पर्यवेक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

रांची : पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह 2023 के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला प्रशासन (समाज कल्याण शाखा) द्वारा मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुपोषित झारखंड, साक्षर झारखंड, सशक्त झारखंड के थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर निदेशक समाज कल्याण शशि प्रकाश झा, अपर सचिव समाज कल्याण अभिनंदन अम्बष्ट, उप विकास आयुक्त रांची दिनेश कुमार यादव एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची रवि शंकर मिश्रा, डीपीएम जेएसएलपीएस दिव्यदीप सिंह एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सही पोषण के लिए दिनचर्या में मिलेट्स की उपयोगिता की जानकारी के साथ अन्नप्राशन, गोद भराई का भी आयोजन किया गया। साथ ही परियोजनावार उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं और पर्यवेक्षिकाओं को सम्मानित भी किया गया।

निदेशक समाज कल्याण शशि प्रकाश झा ने अपने संबोधन के दौरान सही पोषण के लिए मिलेट्स के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए दिनचर्या में इसे शामिल करने की बात कही। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने सभी से लाभ लेने को कहा। अपर सचिव अभिनंदन अम्बष्ट एवं उप विकास आयुक्त रांची दिनेश कुमार यादव ने भी मिलेट्स की महत्ता पर जोर देते हुए अपने खान-पान में ज्यादा से ज्यादा शामिल करने की बात कही।

अन्नप्राशन और गोद भराई का आयोजन : कार्यक्रम के दौरान अन्नप्राशन का भी आयोजन किया गया। निदेशक समाज कल्याण शशि प्रकाश झा, उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव एवं अपर सचिव अभिनंदन अम्बष्ट ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गयी। गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त भोजन से संबंधित सामग्री प्रदान करते हुए आला अधिकारियों ने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नियमित रूप से आंगनवाड़ी और चिकित्सकों से परामर्श लेते रहने को कहा।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी सेविकाओं और पर्यवेक्षिकाओं को किया गया सम्मानित : कार्यक्रम के दौरान परियोजनावार उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी सेविकाओं और पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया। निदेशक समाज कल्याण, उप विकास आयुक्त एवं अपर सचिव समाज कल्याण ने सेविकाओं और पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया।

आंगनबाड़ी सेविकाएं जिन्हें किया गया सम्मानित : माहेश्वरी पाहन, किरण कुमारी, किलघेरो एक्का, स्टेला कुजूर, अनिमा खलखो, कौशल्या देवी, कौशिला देवी, फबिओला लकड़ा, दीपिका रानी, सुमित्रा देवी, संगीता कुमारी, पविता देवी, रुक्मिणी देवी, गीता रानी, रुखसाना खातून और नीलम बेक।

पर्यवेक्षिका जिन्हें किया गया सम्मानित : सोनी तिग्गा एवं किरण झा कार्यक्रम के दौरान आर्यभट्ट सभागार में जेएसएलपीएस की स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार किये गये खाद्य उत्पादों का स्टॉल भी लगाया गया था। निदेशक समाज कल्याण श्री शशि प्रकाश झा, अपर सचिव समाज कल्याण श्री अभिनंदन अम्बष्ट, उप विकास आयुक्त रांची दिनेश कुमार यादव ने स्टॉल का जायजा लेते हुए खाद्य उत्पादों का स्वाद भी लिया। आलाधिकारी खाद्य उत्पादों के गुणवत्ता और स्वाद से काफी प्रभावित हुए। निदेशक समाज कल्याण ने स्टॉल से खरीदारी भी की।

धन्यवाद ज्ञापन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती ने किया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles