स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मियों को 15 प्रतिशत वृद्धि भुगतान का आदेश निर्गत

बिरसा भूमि लाइव

  • अनुबंध कर्मियों को सातवें वेतन के विरुद्ध 15 प्रतिशत राशि का भुगतान करने का आदेश
  • अनुबंध कर्मियों में हर्ष

गुमला : आखिरकार झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आगे स्वास्थ्य विभाग गुमला को झुकना पड़ा।
ज्ञात होगी झारखंड सरकार के उप सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग रांची के आदेश के ज्ञापन 107 दिनांक 08-05-2023 एवं विभागीय पत्रों के आलोक में राज्य के अनुबंध कर्मियों को 7 वे वेतनमान के विरुद्ध 15 प्रतिशत बढ़ोतरी मानदेय का भुगतान का आदेश निर्गत किया गया था। मगर गुमला में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ढुलमुल नीति के तहत अभी तक अनुबंध कर्मियों को सरकार के आदेश के बावजूद सातवें वेतन के विरुद्ध 15 प्रतिशत बढ़ोतरी नहीं की जा रही थी। जिसे अनुबंध कर्मियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था।

अनुबंध कर्मी इस संबंध में कई बार सिविल सर्जन गुमला से मिलकर बढ़ोतरी की मांग की थी। सिविल सर्जन के आदेश मिलने के बावजूद भी उनके नीचे के पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन के आदेश का पालन नहीं हो पा रहा था। इस पर झारखंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (महासंघ से सम्बद्ध) नेताओं ने भी मिलकर सिविल सर्जन का से अनुरोध किया था। आज महासंघ के प्रतिनिधि जिला सचिव भूषण कुमार, झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामनरेश सिंह एवं जिला सचिव जितवाहन उरांव के नेतृत्व में सिविल सर्जन से मिलकर गहरी नाराजगी प्रगट की थी।

इस पर सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप ने विभागीय पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र अनुबंध कर्मियों को लाभ दे इस संबंध में आदेश निर्गत कार्य सिविल सर्जन के कार्य रूप के बाद आज 15 प्रतिशत अनुबंध कर्मियों को मानदेय में वृद्धि का आदेश निर्गत किया गया। इस आदेश निर्गत होने से अनुबंध कर्मियों में हर्ष देखा जा रहा है। अनुबंध कर्मियों ने झारखंड महासंघ के पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन गुमला के प्रति आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल मे अनूप नंद, शिव नारायण सिंह, सुनील कुमार, मंजूषा लकड़ा, रणधीर, सुनीता, रिजवान अख्तर, रोहित कुमार साहू, विजय, विदुर भगत साहित्य अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles