33.8 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

झारखंड में हेमंत सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, 28 नवंबर को युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर को सरकार ‘नियुक्ति वर्ष’ के रूप में मना रही है। इसी क्रम में 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर हेमंत सोरेन को समारोह में शामिल होने के लिए आधिकारिक निमंत्रण सौंपा। यह कार्यक्रम सरकार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
मोरहाबादी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच का निर्माण किया गया है और करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों को विभागों द्वारा पहले ही सूचना भेजी जा चुकी है।
कितने पदों पर होंगी नियुक्तियां?
कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न विभागों में नियुक्तियों का वितरण किया जाएगा। पदों का विवरण इस प्रकार है।
सहायक आचार्य-8000
उप समाहर्ता-207
पुलिस उपाधीक्षक (DSP)-35
राज्य कर पदाधिकारी-56
काराधीक्षक-02
झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी-दो-10
जिला समादेष्टा-01
सहायक निबंधक-08
श्रम अधीक्षक-14
प्रोबेशन पदाधिकारी-06
निरीक्षक उत्पाद-03
कीटपालक -150
इस समारोह में मुख्यमंत्री के साथ राज्य के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles