33.3 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

ब्राउन शुगर और गांजा के साथ एक गिरफ्तार

जिला के ईचाक थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को सूर्यमंदिर के पास छापेमारी कर एक युवक को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक एवं सह पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने ग्राम परासी स्थित सूर्यमंदिर के पास छापेमारी की। मौके से एक आरोपित के पास से कुल 18 पुड़िया ब्राउन शुगर तथा लगभग 50 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद ब्राउन शुगर का डीईओ किट से परीक्षण किया गया, जिसमें ब्राउन शुगर और गांजा होने की पुष्टि हुई। छापेमारी टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और मौके पर मौजूद मोबाइल फोन भी जब्त किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान संदीप कुमार उर्फ निक्की (25) के रुप में की गयी है। वह हजारीबाग के ईचाक हदारी का रहने वाला है। थाना प्रभारी ईचाक की लिखित आवेदन पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपित से पूछताछ जारी है तथा उससे मिले इनपुट के आधार पर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles