23.1 C
Ranchi
Friday, March 24, 2023

संजय सेठ की अनुशंसा पर रांची के नागरिकों को 2 माह में इलाज के लिए मिले 21 लाख

बिरसा भूमि लाइव

  • मुख्यमंत्री राहत कोष से मिले 8 लाख के चेक सांसद ने बांटा
  • पीएम राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 5 लोगों के उपचार के लिए मिले 13 लाख रुपए

रांची: सांसद संजय सेठ की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री राहत कोष से रांची के 10 नागरिकों को असाध्य रोग से उपचार हेतु ₹8 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया है। उपरोक्त सभी 10 असाध्य रोगियों और उनके परिजनों को सांसद संजय सेठ ने रविवार को अपने केंद्रीय कार्यालय अरगोड़ा चौक बुलाकर चेक प्रदान किया। इनमें 6 लोगों को एक ₹1-1 लाख और चार लोगों को 50-50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री राहत कोष से उपचार के लिए जिन्हें राशि मिली है, उनमें आशा देवी को एक लाख, राजकुमार सिंह को एक लाख, किशोर महतो को एक लाख, निवेदिता सिंह को एक लाख, अजीत चौधरी को एक लाख, नमिता सिन्हा को एक लाख, मानमति देवी को ₹50 हजार, रुपेश्वर चौधरी को 50 हजार, अंशु प्रिया को 50 हजार और अमित कुमार को ₹50 हजार की राशि प्रदान की गई है। सांसद संजय सेठ ने चेक लेने आए नागरिकों से उनके परिजनों का हाल-चाल लिया। सबके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सांसद श्री सेठ ने कहा कि मेरी अनुशंसा पर मुख्यमंत्री ने मेरे लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि प्रदान की है, उनकी सहृदयता का परिचायक है।

वहीं सांसद श्री सेठ की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से जनवरी 2023 से अभी तक लगभग 2 महीने में 5 लोगों को 13 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति सांसद श्री संजय सेठ ने आभार जताया है। सांसद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की सहृदयता है कि वह देश के एक-एक नागरिक का ख्याल रख रहे हैं और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष को जनता के लिए अधिक से अधिक उपयोगी बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से रांची लोकसभा क्षेत्र के जिन नागरिकों को उपचार के लिए राशि स्वीकृत की गई है, उनमें सृष्टि प्रिया को 3 लाख रुपए, श्रुति प्रियांशु तिर्की को 3 लाख रुपए, अंजली श्रीवास्तव को 3 लाख रुपए, स्वस्तिका लाल को 3 लाख रुपए और शहनाज बानो को 1 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles