28.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों को दी शुभकामनाएं

बिरसा भूमि लाइव

  • मुख्यमंत्री ने पहाड़ी मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की, भव्य शिव बारात को किया विदा

रांची : शनिवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य और राज्य वासियों की उन्नति, सुख-शांति और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने भव्य शिव बारात को विदा किया और लोगों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी।

वर्षों से चली आ रही है परंपरा और मजबूत हो : मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालुओं का पहुंचना हमारी वर्षों से चली आ रही धार्मिक आस्था का परिचायक है। आने वाली पीढ़ी भी इस परंपरा को अक्षुण्ण और मजबूती के साथ आगे बढ़ाए, हम बाबा भोलेनाथ से यह कामना करते हैं।

इस अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति की ओर से मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles