21.2 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे। इन आवेदनों में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की स्थिति, स्वरोजगार के लिए सहयोग, राशन कार्ड अपडेट, घर खाली कराने, निजी विद्यालय में नामांकन, ट्राईसाइकिल की मांग, कृषि ऋण, दाना गोदाम निर्माण, स्कूल फीस वृद्धि की शिकायत, नाली निर्माण समेत कई अन्य स्थानीय मुद्दे शामिल रहे।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी नागरिकों की बातें गंभीरता से सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों और पदाधिकारियों को अग्रसारित किया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस पर मिली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles