12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन नव नियुक्त हाईस्कूल शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

बिरसा भूमि लाइव

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्य के नव नियुक्त हाई स्कूल शिक्षकों को 12 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र देंगे। इसे लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। साल 2016 में निकाली गई हाई स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश के बाद राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसके तहत कई विषयों के करीब 800 नव नियुक्त हाईस्कूल शिक्षकों को सरकार नियुक्ति पत्र देंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी स्थित खेलगांव में 3469 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया है।

रांची के मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्यभर के करीब 800 नव नियुक्त हाईस्कूल शिक्षकों को मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस संबंध में राज्य के सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles