25 C
Kolkata
Friday, March 6, 2026

मोटापा अब नहीं है सेहत का दुश्मन

अक्सर लोग मानते हैं कि अगर वजन ज्यादा है तो व्यक्ति अनफिट होगा और दिल की बीमारी का खतरा भी ज्यादा होगा। लेकिन हाल के वर्षों में डॉक्टरों ने पाया है कि कुछ लोग वजन से ओवरवेट होने के बावजूद शारीरिक रूप से काफी फिट होते हैं। ऐसे लोगों को लेकर अक्सर सवाल उठता है क्या वे सच में स्वस्थ हैं या फिर खतरा अभी भी बना रहता है? कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार किसी व्यक्ति की सेहत सिर्फ उसके वजन से तय नहीं होती।

क्या होता है फिट लेकिन ओवरवेट ?
कई लोग ऐसे होते हैं जिनका वजन या बॉडी मास इंडेक्स ज्यादा होता है, लेकिन वे नियमित एक्सरसाइज करते हैं, उनकी सहनशक्ति अच्छी होती है और ब्लड टेस्ट सामान्य आते हैं। वजन को मापने के लिए आमतौर पर Body Mass Index का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि केवल BMI से पूरी सेहत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

मोटापा और दिल का कनेक्शन
कुछ शोध बताते हैं कि जो लोग ओवरवेट होते हुए भी सक्रिय जीवनशैली रखते हैं, उनमें दिल की बीमारियों का खतरा उन लोगों से कम हो सकता है जो पतले तो हैं लेकिन बिल्कुल एक्टिव नहीं हैं। फिर भी इसका मतलब यह नहीं है कि ज्यादा वजन पूरी तरह सुरक्षित है। समय के साथ यह स्थिति Heart Disease, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य मेटाबॉलिक समस्याओं का खतरा बढ़ा सकती है।

सिर्फ वजन नहीं, ये चीजें भी जरूरी
कार्डियोलॉजिस्ट कहते हैं कि दिल की सेहत का आकलन करते समय कई बातों पर ध्यान देना जरूरी होता है जैसे शारीरिक सक्रियता (Physical activity), ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर लेवल, कोलेस्ट्रॉल, कमर का घेरा (waist circumference), खान-पान की आदतें। अगर ये सभी चीजें सही हैं तो व्यक्ति का दिल अपेक्षाकृत स्वस्थ हो सकता है, भले ही उसका वजन थोड़ा ज्यादा हो।

जरूरी है संतुलन?
विशेषज्ञों के अनुसार फिटनेस और वजन दोनों का संतुलन सबसे बेहतर स्थिति होती है। यानी सिर्फ पतला होना जरूरी नहीं, बल्कि एक्टिव और मेटाबॉलिक रूप से स्वस्थ रहना ज्यादा जरूरी है। नियमित एक्सरसाइज, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद दिल को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति ओवरवेट है लेकिन फिट है, तो उसे अपनी जीवनशैली बनाए रखनी चाहिए और समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles