झारखंड सरकार ने बदाम कोल परियोजना के लिए एनटीपीसी को 94.535 एकड़ जमीन 30 साल के लिए लीज पर दी है। यह जमीन हजारीबाग के बड़कागांव में स्थित है और दो हिस्सों में दी गई है। जमीन दो हिस्सों में दी गई है पहले हिस्से में गैर मजरूआ खास एवं गैर मजरूआ आम 41.965 एकड़ जमीन दी गई है, जिसके लिए देय राशि 16 करोड़ 91 लाख 71 हजार 252 रुपए है। दूसरे हिस्से में बड़कागांव में ही गैर मजरूआ खास किस्म जंगल झाड़ी 52.57 एकड़ जमीन दी गई है, जिसके लिए कुल देय राशि 12 करोड़ 86 लाख 60 हजार 182 रुपए है।


