कुख्यात डॉन अमन साव को पलामू सेंट्रल जेल से गिरिडीह किया गया शिफ्ट

बिरसा भूमि लाइव

मेदिनीनगर : कुख्यात डॉन अमन साव को पलामू सेंट्रल जेल से गिरिडीह शिफ्ट किया गया है। अमन साव पिछले एक वर्ष से पलामू सेंट्रल जेल में था। गुरुवार को पलामू सेंट्रल जेल से गिरिडीह शिफ्ट किया गया है। यह दूसरा मौका है जब अमन साव को पलामू सेंट्रल जेल से गिरिडीह भेजा गया है।

दो वर्ष पहले अमन साव पर पलामू सेंट्रल जेल के अधीक्षक को धमकी देने का आरोप लगा था। घटना के बाद अमन साव को पलामू सेंट्रल जेल से ट्रांसफर किया गया था। पलामू सेंट्रल जेल के जेलर प्रमोद कुमार ने अमन साव को गिरिडीह जेल ट्रांसफर करने की पुष्टि की है। अमन साव पर पलामू के इलाके में भी तीन से अधिक एफआईआर दर्ज हैं।

रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी मांगने और सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट को धमकी देने के मामले में अमन साव पर पलामू में एफआईआर दर्ज है। दो दिन पहले झारखंड के विभिन्न इलाकों में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने अमन साव से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। अमन साव एक इंटरनेशनल डॉन के रूप निकल कर सामने आया है। अमन साव का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles