संकल्प यात्रा नहीं, बाबूलाल मरांडी अपने आपको भाजपा में स्थापित करने के लिए निकाल रहे हैं यात्रा

बिरसा भूमि लाइव

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की कल से शुरू होने वाली संकल्प यात्रा पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि यह संकल्प यात्रा नहीं बल्कि बाबूलाल अपने आप को भाजपा में स्थापित करने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं। क्योंकि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व बाबूलाल जी जैसे आयातीत नेताओं को कमान सौंपने के बाद भाजपा में बेचैनी बढ़ गई है। भाजपा के पुराने नेता और कार्यकर्ता भाजपा से दूरी बनाने लगे हैं। यही कारण है कि अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच स्वयं को स्थापित करने के लिए यह संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि जब मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा था तब बाबूलाल जी खामूश क्यों थे, महंगाई, बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग, महिला खिलाडियों का शोषण, समाज में नफरत का माहौल चरम पर है तो बाबूलाल जी को इन मुद्दों को लेक यह संकल्प यात्रा निकालनी चाहिए। देश के इन ज्वलंत मुद्दों छोड़कर बाबूलाल जी अपने आप को सिर्फ स्थापित करने के लिए अगर यात्रा निकाल रहे हैं तो, न तो वह भाजपा में स्थापित हो सकते हैं और न ही इस राज्य में।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles