बिरसा भूमि लाइव
रांची: महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दो अप्रैल को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) महिला शाखा, जीतो मेन के साथ मिलकर पूरे भारतवर्ष के 65 चैप्टर्स के द्वारा अहिंसा रन का एक भव्य आयोजन किया रहा है। इस अहिंसा रन में रांची जीतो महिला शाखा भी मेन जीतो यूथ के साथ मिलकर बढ़ चढ़ कर हिस्सा से रही है। इस आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए शनिवार को चैंबर भवन में पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री, जीतो महिला शाखा की अध्यक्ष प्रियंका पाटनी, डायरेक्टर इन चार्ज पायल सेठी, सचिव सरोज पांड्या, उपाध्यक्ष अनीता पांड्या एवम एकता बड़जात्या, संयुक्त सचिव विनीता जैन एवम मोनिका पाटनी, कोषाध्यक्ष सुष्मिता जैन एवम सोनल नहाटा, जीतो मेन के अध्यक्ष गौतम जैन, चार्टर चेयरमैन प्रदीप काला, उपाध्यक्ष राजकुमार रामपुरिया एवम विशाल गोधा, सचिव अनंत जैन, जीतो यूथ के अध्यक्ष देवेश जैन, सचिव वैभव जैन, मीडिया को ऑर्डिनेटर पायल गोधा, अलग अलग विभाग के निम्न कन्वीनर जीतो कनेक्ट अनुराधा सेठी, स्पोर्ट्स सोनम पाटोदी, स्पॉन्सरशिप- खुशबू जैन, आर्ट एंड कल्चर विनीता सेठी, बी टू सी ट्रेड फेयर रूबी जैन, संस्था कनेक्ट कन्वीनर स्मिता छाबड़ा, मोनिका छाबड़ा, निकिता छाबड़ा आदि मौजूद थे।
आयोजको ने बताया कि यह रन भले ही जीतो महिलाएं आयोजित कर रही हो, पर ये संपूर्ण मानवता और विश्व शांति के लिए है। इसमें प्रभु महावीर के द्वारा दिये गए अहिंसा के वचनों को और शांति को प्रोत्साहित कर रहे है। यह रन ओपन फॉर आल है। इसमें कोई आयु सीमा नही है। सभी अपना रेजिस्ट्रेशन किलोमीटर की दूरी के अनुसार करवाएंगे। यह रन तीन किलोमीटर, पांच और 10 किलोमीटर का रहेगा। जिसका ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन होगा। रेजिस्ट्रेशन एक न्यूनतम राशि का होगा। यह एक मैराथन दौड़ होगी। लेकिन अगर आप दौड़ नहीं सकते तो आप वॉक (चल) भी कर सकते है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार विजेताओं को दी जाएगी। इसके अलावा भी कई आकर्षक पुरस्कार होंगे। प्रतिभागियों को टी शर्ट, मेडल, सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।