लोकसभा चुनावा 2024 : लोहरदगा लोकसभा सीट से समीर उरांव व चमरा लिंडा ने दाखिल किए नामांकन पत्र

बिरसा भूमि लाइव

लोहरदगा : लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेंद्र भाई पटेल, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, और लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत मौजूद रहे।

झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने बुधवार को लोहरदगा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। लोहरदगा से INDIA के सुखदेव भगत चुनाव मैदान में हैं। पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि झामुमो के चमरा लिंडा वहां से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। उनके चुनाव मैदान में उतरने के साथ ही सुखदेव भगत की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles