29.3 C
Kolkata
Monday, June 15, 2026

एनएचपीसी का लाभ चौथी तिमाही में 68 फीसदी बढ़कर 1,549 करोड़ रुपये

नई दिल्ली । सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी ने बीते वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च, 2026 को समाप्त जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 68 फीसदी से अधिक बढ़कर 1,549.42 करोड़ रुपये रहा।

एनएचपीसी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही कंपनी का शुद्ध लाभ 68 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 1,549.42 करोड़ रुपये रहा। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसने 919.63 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

एनचपीसी के मुताबिक चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,120.52 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 2,557.71 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 4,220.46 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2024-25 में यह 3,411.73 करोड़ रुपये था। इसी अवधि में कुल आय बढ़कर 12,686.09 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 11,614.61 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 21 पैसे के अंतिम लाभांश को भी अपनी मंजूरी दे दी है।

Related Articles

नवीनतम लेख