31 C
Kolkata
Wednesday, April 29, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईएएस में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने की मुलाकात

  • मुख्यमंत्री ने सभी नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों को दी बधाई, कहा- अब तक जिस तरह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते रहे हैं, आगे भी पूरी संवेदनशीलता और निष्ठा से राज्य के विकास को और गति दें

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों से कहा कि अब तक के सेवा काल मे आप सभी जिस तरह राज्य के विकास में अहम योगदान देते आ रहे हैं और आगे भी इसी तरह हर व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का समाधान पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाएंगे। आप सभी के सहयोग से ही राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों में दिलेश्वर महतो, इश्तियाक अहमद, विद्यानंद शर्मा पंकज, संगीता लाल, रोबिन टोप्पो, अनिलसन लकड़ा, अरुण कुमार सिंह, नागेंद्र पासवान, आसिफ इकराम, नीरज कुमार सिंह, जुल्फिकार अली, अर्चना मेहता एवं आलोक शिकारी कच्छप शामिल थे।

Related Articles

नवीनतम लेख