24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बने

बिरसा भूमि लाइव

रांची : देश के 13 राज्यों के राज्यपाल बदल दिये गए। झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को बनाया गया है। रमेश बैस को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। झारखंड के राज्यपाल बनाये गए सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। वहीं, अयोध्या केस की सुनवाई करने और फैसला सुनाने वाली पीठ के हिस्सा रहे जज (रिटायर) अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है।

इसके अलावा और भी कई राज्यों के गवर्नर बदले गए हैं। भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए बड़े पैमाने पर नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बिहार, झारखंड सहित 13 राज्यों के गवर्नर बदले गए हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles