17.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

झारखंड के नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शपथ ली

बिरसा भूमि लाइव

रांची :  शनिवार को झारखंड के 11वें राज्यपाल के तौर पर सीपी राधाकृष्णन ने शपथ ली। 11: 40 मिनट पर झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी। राजभवन परिसर के बिरसा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में श्री राधाकृष्णन ने अंग्रेजी में शपथ ली।

समारोह में झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, स्पीकर रवींद्र नाथ महतो, मंत्री जोबा मांझी, कोयंबटूर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, रांची की मेयर आशा लकड़ा, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो,भाजपा के राज्यसभा सांसद संजय सेठ, मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख समेत हाईकोर्ट के कई जज मौजूद थे। इसके अलावा समारोह में चेन्नई से भी काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

झारखंड में अब तक रहे राज्यपाल
प्रभात कुमार           – 15 नवंबर से 3 फरवरी 2002
वीसी पांडेय            – 04 फरवरी से 14 जुलाई 2002 (अतिरिक्त प्रभार)
एम. रामा जोइस       – 15 जुलाई 2002 से 11 जून 2003
वेद मारवाह            – 12 जून 2003 से 9 दिसंबर 2004
सैयद शिब्ते रजी       – 10 दिसंबर 2004 से 23 जुलाई 2009
के. शंकरनारायण      – 26 जुलाई 2009 से 21 जनवरी 2010
एम.ओ.एच फारूक    – 22 जनवरी 2010 से 3 सितंबर 2011
डॉ सैयद अहमद        – 4 सितंबर 2011 से 17 मई 2015
द्रौपदी मुर्मू              – 18 मई 2015 से 13 जुलाई 2021
रमेश बैस               – 14 जुलाई, 2021 से 17 फरवरी 2023

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles