28.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

राज्य में औद्योगिकीकरण को गति देने के लिए बेहतर माहौल बनाने की जरूरत : किशोर मंत्री

बिरसा भूमि लाइव

झारखण्ड के समग्र विकास पर संवाद

रांची: झारखण्ड के समग्र विकास, वर्तमान और भविष्य पर होटल रैडिशन ब्लू में संपन्न हुए संवाद कार्यक्रम में झारखण्ड में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने प्रमुखता से अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मिथिलेश ठाकुर और वेदांता के सीईओ आशीष कुमार के साथ पैनलिस्ट में शामिल चैंबर अध्यक्ष ने राज्य में औद्योगिकीकरण को गति देने के लिए बेहतर माहौल बनाने पर जोर दिया। यह कहा कि राज्य सरकार की दृढ़ ईच्छाशक्ति के कारण कई चुनौतियों के बावजूद प्रदेश की वित्तिय स्थिति में सुधार आया है। वैश्विक महामारी झेलने के बाद राज्य ने खुद को अच्छे से संभाला है। यही वजह है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है।

उन्होंने राज्य के राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिए बंद पडे लौह अयस्क की खदानों को खोलने और खदान से निकले मिनरल्स की आसान उपलब्धता के लिए सुविधाजनक नीति का निर्माण करने की बात को प्रमुखता से रखा। यह कहा कि इससे सरकार को हजारों करोड रू का राजस्व प्राप्त होगा।

राज्य की आर्थिक प्रगति के लिए उन्होंने एमएसएमई को अत्यधिक प्रोत्साहित करने, उनके विकास में हो रही समस्याओं का निदान करने, उनके समक्ष कैश फ्लो की समस्या का निराकरण करने, इंडस्ट्री और इंस्टीच्यूषंस के बीच संवाद बढाने, श्रम कानूनों का सरलीकरण करने के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के मुद्दे पर भी अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम में चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा भी शामिल थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles