24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने नंद किशोर

बिरसा भूमि लाइव

रांची: श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर के प्रांगण में युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति (युवा महावीर मंडल रांची) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से छठी बार गए नंद किशोर सिंह चंदेल अध्यक्ष चुने गये। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने फूल और मालाओं से उनका स्वागत किया। मौके पर अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति पूरे रांची की युवाओं की सबसे बड़ी रामनवमी की कमेटी जिसमें की पूरे शहर के युवा जुड़े हुए हैं।

इस साल भी रामनवमी के शुभ अवसर पर अष्टमी के शाम में मेन रोड स्थित मंच का उद्घाटन मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अतिथियों के द्वारा किया जाएगा। अष्टमी की रात में जो झांकी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी, उनके बीच पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।

नवमी के दिन शहर के तमाम अखाड़ा जारी एवं तमाम श्रीराम भक्तों का युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के मंच पर अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए, विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी और डेल्ली मार्केट थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles