34 C
Kolkata
Saturday, June 6, 2026

रेल ट्रैक पर मिली नग्न लाश, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

सीवान । शहर के सीवान जंक्शन और कचहरी स्टेशन के बीच गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेल ट्रैक पर करीब 40 वर्षीय एक युवक की नग्न अवस्था में लाश पड़ी मिली। शव देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल को दी गई।

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, नगर थाना, हुसैनगंज तथा मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने ट्रैक से शव हटाकर रेल परिचालन को सामान्य कराया। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं होने और पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिलने के कारण पुलिस को पहचान स्थापित करने में कठिनाई हो रही है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को रेल ट्रैक पर लाकर फेंका गया है, ताकि इसे हादसा साबित किया जा सके।

घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

वहीं चार अलग-अलग थानों की पुलिस क्षेत्राधिकार को लेकर देर तक उलझी रही। पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद नगर थाने की पुलिस डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख