आंध्र प्रदेश में आज से नायडू सरकार, चंद्रबाबू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिरसा भूमि लाइव

  • पवन कल्याण ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

  • पीएम मोदी, अमित शाह, रजनीकांत भी रहे मौजूद

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश को चंद्रबाबू नायडू के रूप में नए मुख्यमंत्री मिल गए हैं। उन्होंने चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। चंद्रबाबू नायडू के साथ ही पवन कल्याण और नारा लोकेश ने भी आज ही शपथ ली है।

चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ ही चिरंजीवी और रजनीकांत भी शामिल हुए।चंद्रबाबू नायडू के अलावा पवन कल्याण और नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी शपथ ग्रहण की है। केसरपल्ली शहर के आईटी पार्क मैदान में यह आयोजन हुआ। टीडीपी ने इस बार आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 175 में से 135 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles