30.1 C
Ranchi
Sunday, April 2, 2023

रांची रेल मंडल की महिला कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

बिरसा भूमि लाइव

रांची: हटिया रेलवे कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में रांची रेल मंडल की महिला कर्मियों द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (सर्वो), रांची शाखा की सदस्यायों ने भी हिस्सा लिया। सबसे पहले सर्वो की उपाध्यक्षा शोभा अग्रवाल व सचिव नीतू शंकर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सभा को अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनीषा वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (योजना) श्रेया सिंह व सर्वो – रांची की सचिव नीतू शंकर ने संबोधित किया। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अपने पैसे के सही प्रबंधन विषय पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर अन्य सर्वो सदस्यायें भी मौजूद थीं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles