30.1 C
Ranchi
Sunday, April 2, 2023

गौ माता को समर्पित संगीतमय “श्रीमद्भागवत कथा” 12 से 18 मार्च तक

बिरसा भूमि लाइव

रांची: श्री गोपीकृष्ण सेवा संस्थान के तत्वावधन में गौ माता को समर्पित संगीतमय “श्रीमद्भागवत कथा” 12 से 18 मार्च तक दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक हुटुप गौशाला, रूक्का डैम के पास, रांची में आयोजित किया जा रहा है। इस कथा में श्रीमद्भागवत कथा के लिए श्रीधाम वृन्दावन से राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता परम पूज्य पंडित नीरज कृष्ण शास्त्री वाचन करेंगे। रांची में पहली बार गौ माता को समर्पित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गोपी कृष्ण संस्थान के प्रबन्ध निदेशक मीरा अग्रवाल ने बताया कि गायों के मध्य कथा आयोजन के पीछे एक और भी उद्देश्य है कि जनसमुदाय अपने सनातन की मूल -गौ के महत्व से भली भांति परिचित हो सकें, भारतीय गौ की महिमा और उससे प्राप्त होनेवाले अनगिनत लाभ तथा आध्यात्मिक महत्व को समझकर भारतीय मूल के गौवंश का संवर्द्धन हो सके।

हमारे सनातन धर्म के सात स्तंभों में प्रथम स्तंभ परम पूज्या गौ माता ही है, हमारे सनातन धर्म ग्रंथों में कहा गया है कि “गवां मध्ये वसाम्यहम्” इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए संस्थान सात दिनों तक गायों के मध्य ये परम पुनीत आयोजन करवा रही है। श्रीमद्भागवत तो वैसे ही मोक्षशास्त्र है। इसके श्रवण मात्र से जन्म जन्मांतर के पाप, ताप, संताप नष्ट होते हैं और ऐसी पावन कथा जब परम पुनीता गायों के मध्य में स्थित होकर श्रवण किया जाए तो इसका महत्व अनंत गुना बढ़ जाता है।

मीरा अग्रवाल ने बताया कि गायों को मोक्ष की प्राप्ति के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। हम अपने घर के बुजुर्गों की तरह ही गायों को मानते हैं। इस कार्यक्रम में महिलाएं भी काफी संख्या में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि 12 मार्च को सुबह सात बजे कलेश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 251 महिलाएं शामिल होंगी। आयोजन को सफल बनाने में ज्योति कुमार, जेपी शर्मा, ज्योति कुमारी, सुरेश कुमार, सुरेश अग्रवाल, रतन कुमार शर्मा, राजेश चौधरी समेत अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles