मुकेश साव और उसके स्टाफ रोहन की हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बिरसा भूमि लाइव

रांची : जिले के बरियातू के चिरौंदी में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो सगे भाइयों अशोक कुमार गुप्ता और धर्मेंद्र कुमार गुप्ता के साथ उनके सहयोगी विजय उरांव को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि रांची जूस सेंटर के मालिक धर्मेंद्र और अशोक ने मुकेश कुमार के जूस के बढ़ते कारोबार से परेशान होकर दोनों की हत्या कर दी।

मुकेश साव ने मोरहाबादी में तीन जूस सेंटर खोल रखा था और वह चौथे जूस सेंटर खोलने की तैयारी में था। इससे रांची जूस सेंटर के मालिक को आपत्ति थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में यह बात भी सामने आयी थी कि मुकेश और रोहन से दोनों अपराधियों ने पहले बातचीत की और फिर दोनों को गोली मार दी।

अशोक कुमार गुप्ता और धर्मेंद्र कुमार गुप्ता दोनों भाईयों की गिरफ्तारी पहाड़ी मंदिर के पीछे से हुई जबकि विजय की गिरफ्तारी मान्या पैलेस के समीप से हुई है। इनके पास से एक लोडेड पिस्टल, 14 गोली, एक देशी कट्टा, दो मोबाईल, एक बुलेट और घटना के वक्त पहने हुए कपड़े बरामद किया गया है।

रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से मुकेश साव और उसके स्टॉफ रोहन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मुकेश साव और उसका स्टॉफ रोहन कुमार 11 अगस्त की रात जूस की दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान बुलेट पर सवार अशोक कुमार गुप्ता और धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता ने दोनों की चिरौंदी में गोली मारकर हत्या कर दी।

एसएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया किया। एसआईटी टीम ने बिहार के औरंगाबाद और गया में छापेमारी की। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अशोक और धर्मेंद्र दोनों बिहार भाग गए थे। पुलिस के भारी दबाव की वजह से दोनों आरोपित कोर्ट में सरेंडर करने की भी प्लानिंग कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में धर्मेंद्र और अशोक की मदद करने वाले विजय उरांव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles