27 C
Kolkata
Wednesday, February 4, 2026

सांसद ने टेक्नोलॉजी पार्क से सम्बंधित पूछा प्रश्न, मंत्री ने दिया जवाब

भागलपुर। भागलपुर के सांसद अजय मंडल द्वारा लोकसभा में पूछे गए प्रश्न संख्या 869 के लिखित उत्तर में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार देश के छोटे शहरों और कस्बों में आईटी क्षेत्र के विकास को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में बिहार के भागलपुर में सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क स्थापित किया गया है। यह एसटीपी केंद्र इनक्यूबेशन सेवाएं, हाई-स्पीड डेटा संचार सेवाएं, क्लाउड सेवाएं तथा अन्य वैधानिक सहायता सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
इस केंद्र में 94 प्लग-एंड-प्ले (पीएनपी) इनक्यूबेशन सीटों की सुविधा है, जिससे नवोन्मेषी विचारों वाले युवा उद्यमी अपने स्टार्टअप को स्थापित और विकसित कर सकेंगे। इस एसटीपी केंद्र में निवेशकों, सलाहकारों और आईटी पेशेवरों से संपर्क की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। जिससे भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के छात्र और युवा अपने तकनीकी विचारों को व्यावसायिक स्वरूप देने में सक्षम होंगे। सांसद ने आशा व्यक्त किया है कि भागलपुर शहर में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क (एसटीपी) की स्थापना से जिले और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार, नवाचार और स्टार्टअप के नए अवसर खोलेगी और आने वाले समय में इससे क्षेत्र के आर्थिक और तकनीकी विकास को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles