29.9 C
Kolkata
Monday, August 10, 2026

राजधानी रांची सहित झारखंड के अधिकांश जिलों में छाया रहा बादल, दिन में भी हो रहा ठंड का एहसास

राजधानी रांची सहित झारखंड के अधिकांश जिलों में रविवार को आंशिक बादल छाया रहा। बादल के चलते दिन में भी लोगों को ठंड का एहसास हुआ, जबकि शाम होते ही कनकनी महसूस की गई। मौसम विभाग ने 29 नवंबर तक सुबह और रात में कुहासा छाने और दिन में आंशिक बादल छाए रहने की बात कही है। साथ ही अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव नहीं होने की भी जानकारी दी। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जबकि इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक दर्ज की गई। रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आंशिक बादल छाया रहा। इससे दिन भर लोगों को ठंड का एहसास हुआ। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 30.5 डिग्री और सबसे कम तापमान लोहरदगा में 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री, जमशेदपुर में 29.1 और 15.4 डिग्री, डालटेनगंज में 28.6 और 12 डिग्री, बोकारो में 28.1 और 14.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख