27.8 C
Kolkata
Thursday, March 12, 2026

पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की

9 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर

पीएम मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की। उन्होंने तमिलनाडु के कोयंबटूर से देशभर के करीब 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस योजना से देश के छोटे किसानों के खाते में अब तक 4 लाख करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं। किसानों को 10 लाख करोड़ रुपए की मदद भी दी गई है। उन्होंने नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने की बात कही। मोदी ने कहा कि नेचुरल फार्मिंग से हमारा एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट 2 गुना हुआ है। मोदी ने कहा कि जब मैं मंच पर आया तो काफी किसान गमछा घुमा रहे थे, मुझे लगा बिहार की हवा यहां मेरे आने से पहले पहुंच गई है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसानों को एक साल में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें (कुल 6000 रुपए) दी जाती हैं। यह राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। मोदी ने कहा कि कोयंबटूर का टेक्सटाइल सेक्टर देश की इकोनॉमी में बहुत बड़ा कॉन्ट्रिब्यूटर है। नेचुरल फार्मिंग मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं तमिलनाडु के सभी किसानों को शुभकामनाएं देता हूं। कोई मैकेनिकल इंजीनियरिंग और पीएचडी करके खेती कर रहा है। कोई नासा में काम करते हुए खेती कर रहा है और अन्य किसानों को ट्रेंड कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक साल पहले सरकार ने नेचुरल किसान और नेचुरल फार्मिंग की शुरुआत की, जिससे कई किसान जुड़ चुके हैं। तमिलनाडु में ही 35 हजार हेक्टेयर पर नेचुरल फार्मिंग हो रही है। पीएम ने कहा कि कर्नाटक और केरल में मल्टीलेयर फार्मिंग हो रही है। एक साथ नारियल, मिर्ची और अन्य फसलें उगाई जा रही हैं।

केंद्र सरकार ने कुछ राज्यों में 21वीं किस्त पहले ही जारी कर दी है। 26 सितंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसानों को ये किस्त दी गई, क्योंकि इन राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अग्रिम राहत दी गई थी। इसके अलावा 7 अक्टूबर 2025 को जम्मू-कश्मीर के किसानों को भी ये किस्त मिल चुकी है। पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है।

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles