26.6 C
Kolkata
Monday, July 27, 2026

नवनिर्मित गिरजाघर के संस्कार समारोह में शामिल हुए विधायक

खूंटी। जीईएल चर्च कोटलो मंडली की ओर से बुधवार को आयोजित नवनिर्मित गिरजाघर के संस्कार समारोह में तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, धर्मगुरु, चर्च कमेटी के सदस्य और ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम आध्यात्मिक वातावरण, सामूहिक प्रार्थना और आशीर्वचन के साथ संपन्न हुआ। गिरजाघर के उद्घाटन एवं संस्कार के इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ सहभागिता निभाई।
मौके पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि गिरजाघर केवल उपासना का स्थल नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, शांति, भाईचारा और सेवा भाव का संदेश देने वाला केंद्र होता है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल का निर्माण क्षेत्र में सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागृति को और सुदृढ़ करेगा। विधायक ने जीईएल चर्च कोटलो मंडली और ग्रामवासियों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामना दी तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। इस मौके पर राहुल केशरी, विनोद उरांव, जोलेन बारला और लछुवा लोहरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

नवीनतम लेख