35 C
Kolkata
Thursday, April 23, 2026

विधायक जगत माझी ने साइंस लैब की रखी नींव

पश्चिमी सिंहभूम। सोनुवा प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को विधायक जगत माझी ने साइंस लैब का शिलान्यास किया और कहा कि बालिकाओं की शिक्षा से ही समाज एवं राष्ट्र सशक्त होता है

विधायक ने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की और भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक सुविधा की जरूरत होने पर वे हर संभव सहयोग करेंगे। इस साइंस लैब के निर्माण से छात्राओं को प्रायोगिक शिक्षा में काफी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। इसमें शौचालय की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए चहारदीवारी निर्माण और शुद्ध पेयजल की समस्या दूर करने की मांग की गई। विधायक ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजीता महतो, सुसारी होरो, सुशीला बारला, तामाल कुमार दास, नेहा रानी प्रधान, सारिका पुरती, सोनाली महतो और मुकेश प्रधान सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो और मुखिया सोहन माझी भी मौजूद रहे।

शिलान्यास के बाद विधायक ने एस्पायर संस्था की ओर से संचालित आरबीसी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा किया। वहां छात्राओं से मुलाकात कर उनके खान-पान और पढ़ाई की जानकारी ली और उन्हें प्रोत्साहित किया।

इसके अलावा विधायक ने प्रखंड कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार लगाया, जहां ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क और बिजली से जुड़ी समस्याएं रखीं।

विधायक ने समस्याओं के समाधान के लिए बीडीओ सोमनाथ उरांव और सीओ अनुज टेटे को आवश्यक निर्देश दिया।

 

 

Related Articles

नवीनतम लेख