32 C
Kolkata
Thursday, March 26, 2026

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,591.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 167.93 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,929.83 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 46,364.59 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 141.68 यानी 1.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,106.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 102.63 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,846.55 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 320.17 अंक यानी 1.39 प्रतिशत उछल कर 22,957.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

ईरान द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव को खारिज कर देने और अपनी शर्तों पर ही जंग को खत्म करने का ऐलान करने के कारण एशियाई बाजार में आज दबाव का माहौल बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,913.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.10 प्रतिशत उछल कर 33,471.11 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,168 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है इसी तरह निक्केई इंडेक्स 163.62 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 53,586 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 172.70 अंक यानी 3.06 प्रतिशत टूट कर 5,469.51 अंक के स्तर तक आ गया है।

इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 377.95 अंक यानी 1.49 प्रतिशत फिसल कर 24,958 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,442.16 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,242.14 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.57 प्रतिशत लुढ़क कर 3,909.41 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles