विदेश एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी मुरलीधरन का प्रदेश भाजपा कार्यालय में स्वागत

बिरसा भूमि लाइव

रांची : विदेश एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी मुरलीधरन का भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को स्वागत किया गया। वे विभागीय कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय दौरे पर आज शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उनका स्वागत प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू ने अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंट कर किया।

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव, प्रदेश मंत्री काजल प्रधान, पूर्व सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश पोद्दार, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, राजश्री जयंती सहित गुरविंदर सिंह सेठी, रमेश सिंह, सीताराम रवि, पवन साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles