24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

रोहनी साइंस क्लब के 50 वर्ष पूरे होने का सदस्यों ने मनाया जश्न

बिरसा भूमि लाइव

रांची: रोहनी साइंस क्लब ने अपना 50वां वर्ष मनाया। शनिवार को लालपुर स्थित स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम में फाउंडर सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने क्लब के 50 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि संस्था साइंस को बढ़ावा देने का काम कर रही है। आज देश ने साइंस में काफी तरक्की कर ली है। साइंस की वजह से हमारे जीवन में कई बदलाव आये हैं।

विशिष्ठ अतिथि डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि रोहनी साइंस क्लब के 50 सालों का सफल शानदार रहा है। यह सफर लगातार चलता रहे, यह कामना है। साइंस के बारण देश ने नयी उंचाइयों को छु रहा है।

क्लब के संस्थापक सदस्य जीवीएस प्रसाद ने कहा कि रोहनी साइंस क्लब 50 साल होने का जश्न मना रहा है। इस जश्न में शामिल होने के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बिहार समेत अन्य जगहों से लोग रांची पहुंचे। सभी सदस्यों को सम्मानित किया। श्री प्रसाद ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्था के सदस्यों में एक नयी उर्जा भी भरने का काम किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आने वाले 25 सालों का रोडमैप तैयार किया गया, ताकि अधिक से अधसिक लोगों में साइंस के प्रति रूची बढ़े। वहीं कई सदस्यों ने पुरानी यादों और अनुभवों को शेयर किया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष एसबी कंडुलना, सचिव जेबीएस शास्त्री, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव आशीष चड्डा, आनंद गोपाल चक्रवर्ती, नीरज दत्त, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, संस्थाथक फाउंडर श्रीनिवास शास्त्री, डॉ बीके सिन्हा, सुरेश चंद्र अग्रवाल, समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles