23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में 15 मार्च को केंद्रीय कार्यालय में बैठक

बिरसा भूमि लाइव

रांची: आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में 15 मार्च को सुबह 11 बजे से रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, कार्यकारी जिलाध्यक्ष तथा अनुषंगी इकाई के प्रदेशस्तरीय अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

बैठक में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की समीक्षा तथा महाधिवेशन, राज्य के ज्वलंत विषयों एवं भावी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी। ज्ञात हो कि इसी वर्ष आजसू पार्टी का महाधिवेशन होना तय है। इसे लेकर सभी पदाधिकारियों से केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो चर्चा करेंगे।

ज्ञात हो कि वर्ष 2022 को आजसू पार्टी ने निर्माण वर्ष के रुप में मनाया तथा वर्ष 2023 को संघर्ष वर्ष घोषित किया है। इस दौरान संगठन के निर्माण, पुनर्गठन एवं विस्तार को लेकर कई कार्यक्रम किए गए, जिसमें राज्य के सभी 4403 पंचायतों में पंचायत सम्मेलन, 260 प्रखंडों में प्रखंड सम्मेलन, जिला सम्मेलन, अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ, बुद्धिजीवी मंच, महिला संघ तथा श्रमिक संघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन, जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम तथा वर्कशॉप मुख्य रूप से शामिल है। साथ ही सात सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा घेराव, सामाजिक न्याय मार्च तथा युवा मार्च मुख्य रूप से शामिल है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles