बिरसा भूमि लाइव
- मास्टरमाइंड गुलाब साह समेत मुन्ना रविदास की भी हुई गिरफ्तारी
गिरिडीह : जमुआ -गिरिडीह मुख्य मार्ग के बाटी मोड़ के पास बीते 21 जून की रात डीवाई कंपनी के पांच करोड़ रुपये लूटकांड मामले का मास्टरमाइंड खिरोधर साह उर्फ गुलाब साह और मुन्ना रविदास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मास्टरमाइंड के पास से पुलिस ने 77 लाख रुपये नगद बरामद किया है। उक्त जानकारी गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी। गुलाब साह और मुन्ना को पुलिस ने कन्याकुमारी से गिरफ्तार किया है। गुलाब की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम लगातार कई राज्यों में छापामारी कर रही थी। जिसके बाद पुलिस की विशेष टीम को यह सफलता हासिल हुई है। बताया गया की गुजरात की डीवाई कंपनी की इतनी मोटी रकम लूटने की योजना बरही का गुलाब साह ने बनाया था और अपने गिरोह में अन्य लोगों को शामिल किया था। घटना को अंजाम देने के बाद गुलाब साह ने पुलिस की सक्रियता देखकर फरार हो गया। जिसके बाद उसने झारखंड छोड़ बिहार के किसी इलाके में शरण लिया था।