झारखंड के बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के सिवानडीह मोड़ पर स्थित एक टेंट हाउस में मंगलवार शाम को भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की शुरुआत एक अवैध गैस रिफिलिंग दुकान से हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
जानकारी के अनुसार 5 से 7 गैस सिलेंडर फट गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में टेंट हाउस के अलावा आसपास की 4 से 5 दुकानें भी आ गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना का सूचना पाकर मौके पर 6 दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ हो गई और नेशनल हाईवे सिवनडीह के पास पूरी तरह से जाम हो गया।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं किया जाता, तो आसपास की कई अन्य दुकानों के साथ-साथ रिहायशी मकान भी आग की चपेट में आ सकते थे। सूचना पाकर माराफारी थाना समेत डीएसपी और कई थाना के पुलिस दलबल के साथ पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, इस टेंट हाउस में गैस सिलेंडर भरकर रखा हुआ था, जिसे दुकानदार की तरफ से लोग को पहुंचना था। यह गैस सिलेंडर डिलीवरी का भी साथ-साथ बिजनेस का भी काम करता था। दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगते ही पूरा टेंट हाउस धू धू कर जलने लगा और इसमें रखे गैस सिलेंडर एक एक करके ब्लास्ट करने लगे।


