18 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

‘मर्दानी 3’ का पोस्टर जारी — रानी मुखर्जी की वापसी, फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी

मर्दानी फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी कड़ी ‘मर्दानी 3’ से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। Navratri के पहले दिन यश राज फिल्म्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें रानी मुखर्जी की पावरफुल छवि दिख रही है। वह फिर से बहादुर महिला पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएँगी।

पोस्टर में रानी मुखर्जी की एक हाथ में बंदूक थामे हुए तस्वीर है, पीछे धुंधली दिल्ली पुलिस बैरिकेड दिखाई दे रही है, जो यह संकेत देती है कि यह कहानी इस बार और बहुत खतरनाक और चुनौतीपूर्ण होगी। पोस्टर के साथ एक शक्तिशाली भक्ति-गीत “ऐगिरी नंदिनी” भी जुड़ा हुआ है, जो माँ दुर्गा की विजय का प्रतीक है — यह इस फिल्म की थीम “भला बनाम बुरा” को और अधिक गहराई देता है।

‘मर्दानी 3’ 27 फरवरी 2026 को थिएटरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला कर रहे हैं और इसे आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्माण किया गया है।

पहली मर्दानी फिल्म 2014 में आई थी, इसके बाद मर्दानी 2 ने 2019 में कहानी को आगे बढ़ाया था। इस बार से कहानी ज्यादा गहरी, सघन और लगातार थ्रिल से भरपूर होगी। शिवानी इस बार अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण मामले से जूझती हुई दिखाई देंगी और न्याय की लड़ाई के लिए खुद को जोखिम में डालेंगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles