कई युवाओं ने आजसू पार्टी का थामा दामन

बिरसा भूमि लाइव

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े हुए युवाओं ने आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के समक्ष आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजनीति की आलोचना करना आसान है लेकिन राजनीति में आकर जमीनी स्तर पर काम करना कठिन। ऊपर से नीचे आना बड़ी बात है। आलोचना करने की जगह अपने राजनीति से जोड़ने का काम किया यह परिवर्तन की एक नई शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि राजनीति में कठिन चुनौती है। लोगों की मानसिकता और विश्वास को जितना एवं प्रतिस्पर्धा में अपने आप को खड़ा करना कठिन चुनौती है। झारखंड के लोगों में उनके जीवन स्तर में कैसे परिवर्तन लाया जा सकता है? आपके राजनीतिक भागीदारी से सकारात्मक बदलाव एवं स्वस्थ राजनीति स्थापित करने में बल मिलेगा। आपके शामिल होने से देश और राज्य को बेहतर बनाने के दिशा में बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आज की राजनीति दूसरों की गलतियों से चल रही है। चुनाव लड़ने वाले नेता यह सोच कर बैठा है कि सामने वाला गलती करेगा तो उसका फायदा हम उठाएंगे लेकिन हमारी पार्टी अपनी काबिलियत के दम पर चुनाव लड़ती है। अपने राजनीतिक जीवन के अनुभवों को राज्य के भलाई में लगाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी पार्टी सत्ता के लिए जनता की सेवा नहीं करती हम सरकार में हो या न हो जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। जितने ज्यादा लोग जुड़ेंगे और अपने-अपने क्षेत्र में काम करेंगे विकास की रफ्तार उतनी ही तेज होगी।

पार्टी में शामिल हुए सीएस रोहित प्रकाश प्रीत ने कहा कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से प्रभावित हो कर आज पार्टी में शामिल हो रहा हूं। सिल्ली विधानसभा में शिक्षा, खेल, रोजगार, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में काफी काम हुए हैं। सिल्ली पूरे राज्य में विकास के एक मॉडल की तरह है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गांव से आई आईटी प्रोफेशनल मोनिका मुर्मू ने कहा कि पार्टी में शामिल हो कर अपने ज्ञान से जरूरतमंद बच्चों को टेक्नोलॉजी में समृद्ध बनाना चाहती हूं ताकि हमारे राज्य के बच्चे आगे चल कर इस क्षेत्र में अपना और राज्य का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डोमन मुंडा, मुकुलचंद्र मेहता आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles