रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

बिरसा भूमि लाइव

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा अतः रांची रेल मंडल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ट्रेनें रद्द रहेंगी :-

1. ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 01/08/2023 को रद्द रहेगी |

ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी |

1. ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 31/07/2023, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/08/2023 एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 05/08/2023 को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल – पुरुलिया – कोटशिला – मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल – गुंडा बिहार – मूरी होकर चलेगी |

ट्रेनों का आंशिक समापन / प्रारम्भ :-

1. ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 03/08/2023 का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन तथा आंशिक प्रारम्भ होगा | इन ट्रेनों का आद्रा – हटिया – आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा |

ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन |

1. ट्रेन संख्या 18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 31/07/2023, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/08/2023 एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 05/08/2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 3 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी |

2. ट्रेन संख्या 18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 04/08/2023 एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 06/08/2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी |

3. ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 06/08/2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी |

4. ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 03/08/2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी |

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles