देशभर में बड़े पैमाने पर 12 फरवरी 2026 को हड़ताल और भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंक शामिल हो रहे हैं। हालांकि इस दिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार SBI और IDBI जैसे बड़े बैंकों को बैंक यूनियनों से औपचारिक नोटिस मिल चुका है। हालांकि, रिजर्व बैंक (RBI) ने इस दिन कोई सरकारी छुट्टी घोषित नहीं की है और बैंक की शाखाएं खुली रहेंगी, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण काउंटर से जुड़े काम जैसे कैश लेन-देन और चेक क्लियरिंग में काफी देरी हो सकती है।


