26 C
Kolkata
Tuesday, March 31, 2026

‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग प्लान में बड़ा बदलाव

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारतीय सिनेमा पर भी साफ नजर आने लगा है। एक ओर जहां हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का दुबई शेड्यूल रद्द किया गया, वहीं अब अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग योजना में भी बड़ा बदलाव किया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते मेकर्स ने दुबई की जगह मुंबई में शूटिंग करने का फैसला लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के एक भव्य गाने की शूटिंग दुबई में की जानी थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसे मुंबई में शिफ्ट कर दिया गया है। इस गाने में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीज शामिल होने वाली है। ऐसे में सभी कलाकारों की तारीखें दोबारा मिलना मुश्किल होने के कारण शूटिंग टालना संभव नहीं था।

निर्माताओं ने इसके विकल्प के तौर पर मुंबई में ही भव्य सेट तैयार करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार, माढ द्वीप, गोल्डन टोबैको स्टूडियो और गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में बड़े पैमाने पर सेट बनाए जाएंगे, ताकि दुबई जैसा माहौल तैयार किया जा सके। फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने भी पुष्टि की है कि अब गाने की शूटिंग मुंबई में ही की जाएगी।

बताया जा रहा है कि इस गाने की शूटिंग 15 अप्रैल से शुरू होगी और इसमें पूरी स्टारकास्ट नजर आएगी। ‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। माना जा रहा है कि फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles