जमशेदपुर में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रक का ब्रेक हुआ फेल, एक की मौत, कई लोग घायल

बिरसा भूमि लाइव

रांची/जमशेदपुर :  दुर्गा पूजा के विसर्जन के दौरान जमशेदपुर में मंगलवार की शाम विसर्जन के दौरान अचानक से उस वक्त भगदड़ मच गई जब एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को कुचल दिया। कई लोग नीचे फंस गए। लोग इधर-उधर भागने लगे। जिस ट्रक ने लोगों को कुचला, उसी ट्रक पर जुगसलाई बाजार की समिति प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए लेकर आई थी।

जबकि पांच लोग घायल हो गए। भगदड़ के बीच घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कीताडीह निवासी वीरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। वहीं भगदड़ के दौरान भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।

बताया जाता मूर्ति विसर्जन के दौरान 407 वाहन में मां दुर्गा की प्रतिमा रखी गई थी पहले बोधन वाला घाट के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक से गाड़ियां नियंत्रित होगी जिसमें दबकर एक की मौत को भी घटना के बाद पूजा समिति लोगों में काफी आक्रोश था उसका आरोप है कि किसी की व्यवस्था शासन के द्वारा नहीं की ठीक है फिर सूचना के बाद जिला प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंचे समझा बुझाकर जाकर मामला कराया गया।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उपायुक्त को अपने ट्विटर हैंडल पर टैग करते हुए घायल के बेह इलाज की व्यवस्था करने को कहा है इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें।

मामले की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक के सरयू राय भी वहां पहुंच गए। उन्होंने वहां पहुंचकर घटना की सारी जानकारी हासिल की। बाद में क्रेन की व्यवस्था कर किसी तरह गाड़ी को हटाया गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles