महिला शक्ति क्लब की बैठक

सीमा खाखा

  • यश्विनी सहाय को महिला शक्ति क्लब का समर्थन

रांची : रांची की महिला शक्ति क्लब की बैठक रांची लोकसभा स्तरीय इंडिया गठबंधन की सांसद उम्मीदवार यशस्विनी सहाय के पक्ष में हुई। “महिलाओं की आवाज महिलाओं का हक अधिकारों” पर महिला शक्ति क्लब झारखंड के कोर ग्रुप की बैठक आज बिहार क्लब हुई। जिसमें रांची लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदार सामाजिक महिलाओं के साथ तय हुआ कि 08 मई को बिहार क्लब, रांची लोकसभा की सामाजिक-कामकाजी महिलाओं का सम्मेलन किया जाएगा। साथ ही यह तय किया गया कि युवा महिला प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को महिला क्लब का पूरा समर्थन मिलेगा।

महिलाओं ने रांची के घर-घर जाकर एक युवा नेत्री के लिए वोट मांगेगी तथा इसको लेकर 8 तारीख को महिला गोष्ठी होगी जिसमें रांची की प्रबुद्ध महिलाओं को आमंत्रित कर बेटी यशस्विनी के लिए सहयोग करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेजिना इंदवार ने किया और संचालन अलोका कुजूर ने किया। धन्यवाद नेली रोज एक्का ने किया। कार्यक्रम में शाबाना, तारामणि साहू , रोज मधु इरिमा पन्ना, फूलो कच्छप, संगीता टोप्पो, ग्रेस, स्मृति, व अन्य रांची के विभिन्न इलाको से शामिल शामिल थी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles