30.1 C
Ranchi
Sunday, April 2, 2023

महिला कांग्रेस ने भाजपाई सांसदों के आवास पर थाली पीटकर जगाया

बिरसा भूमि लाइव

रांची: महिला कांग्रेस ने भाजपा सांसद जगाओ अभियान चलाया गया और बढ़ती रसोई गैस मुल्य वृद्धि के खिलाफ भाजपाई सांसदों के आवास पर थाली पीटकर उनको जगाया गया ताकि 13 मार्च को शुरू हो रहे संसद सत्र में जनता के हित में संदन में महंगाई पर चर्चा करें। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह की अगुवाई में रविवार को राज्य के सभी जिलों में प्रदर्शन किया गया।

राजधानी रांची में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में रांची महानगर व ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा पूर्वा 11 बजे रांची के सांसद संजय सेठ के आवास के पर महिलाओं ने थाली पीटकर प्रदर्शन की और केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

गुंजन सिंह ने भाजपा सांसदों पर हल्ला बोल करते हुए कहा कि केंद्र के मौजूदा भाजपा सरकार ने रसोई गैस सहित सभी खाद्य पदार्थों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि कर दी है, इस कमर तोड महंगाई से माताओं बहनों को घर चलाना मुश्किल हो गया है, मां बहनें इस बढ़ती महंगाई से त्रस्त है।

प्रर्दशन कार्यक्रम में पिंकी सिंह, अजंता समद, आरडी बागची, नीलम सहाय मेरी तिर्की, जोनी देवी मुन्नी देवी सीमा कच्छप, सोमू, शुकारी, फुलमनी, एतवारी तुर्की, रीता देवी सुनीता देवी, आशा टोप्पो, अनिता देवी, उषा देवी, अनिता देवी, मीनू देवी, शोभा, सरिता, पार्वती देवी प्रतिमा देवी शाहनाज खातून आदि मौजूद थीं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles