कंपनी पहले रोजगार दें, तभी कंपनी को देंगे काम करने : अजय बंगाली

बिरसा भूमि लाइव

  • विस्थापित बेरोजगार संघ रजरप्पा के लोगों ने की आवश्यक बैठक, आज से आउटसोर्सिंग का कार्य अनिश्चितकाल के लिए होगा ठप
  • स्थानीय लोगों को रोजगार दें कंपनी, बाहरी लोगों को नही देंगे काम करने

रजरप्पा : रोजगार सहित विभिन्न मांगों को लेकर विस्थापित बेरोजगार संघ रजरप्पा के बैनर तले सोमवार यानी 18 दिसंबर को जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सीसीएल रजरप्पा खदान एक मे चल रहे आउटसोर्सिंग कार्य को पूरी तरह से ठप किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को रजरप्पा कॉलोनी स्टेडियम में आयोजित विस्थापित बेरोजगार संघ रजरप्पा की आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। आयोजित बैठक में मौजूद संघ के अध्यक्ष अजय बंगाली ने आउटसोर्सिंग का कार्य कर रही कंपनी को खुली चुनौती दी हैं। कहा कि कंपनी मनमानी रवैया अपनाकर काम कर रही हैं। जो कभी बर्दाश्त नही किया जाएगा।

संघ के अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि कंपनी में स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलना चाहिए। जबतक कम्पनी स्थानीय लोगो को रोजगार नही देती हैं काम को अनिश्चितकालीन के लिए ठप कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय को काम मे प्राथमिकता मिलना चाहिए। ताकि यहां के लोगो का जीविका चल सकें। इधर कोषाध्यक्ष अमरेश चौधरी ने कहा कि आउटसोर्सिंग का काम रजरप्पा में चल रहा हैं और रजरप्पा के लोगो को ही नजरअंदाज किया जा रहा हैं। कंपनी तरीके से काम नही कर रही हैं। इसलिए कंपनी का कार्य कल से बंद कर दिया जाएगा।

विस्थापित बेरोजगार संघ रजरप्पा की बैठक, अध्यक्ष बने अजय बंगाली : सीसीएल रजरप्पा स्टेडियम में विस्थापित बेरोजगार संघ रजरप्पा के लोगों की आवश्यक बैठक हई। बैठक में सर्वसम्मति से कमिटी के गठन किया गया। जिसमें अजय बंगाली अध्यक्ष, संतोष कुमार सचिव एवं अमरेश चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वही नरेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष, धर्मवीर महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता अजय बंगाली व संचालन अर्जुन महतो ने किया। मौके पर अजय कुमार महतो, संतोष कुमार, नरेंद्र चौधरी, अर्जुन महतो, रंजीत कुमार, उमेश महतो, रामटहल चौधरी, उत्तम लाल महतो, दिवाकर चौधरी, धीरज कुमार, हेमंत कुमार, विक्रम महतो, रत्न कुमार, विनय महतो, अर्जुन महतो आदि थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles