लोकसभा चुनाव : पलामू, लोहरदगा, खूंटी व सिहंभूम में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग का सिलसिला जारी

बिरसा भूमि लाइव

रांची : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। चौथे चरण में 9 राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। वहीं झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पलामू, लोहरदगा, खूंटी व सिहंभूम लोकसभा सीट पर सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। पलामू में 22,43,034 मतदाता नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पलामू लोकसभा क्षेत्र में 2427 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू के इलाके में करीब 40 कंपनी सुरक्षाबलों की तैनात की गई है।

वहीं दूसरी ओर लोहरदगा में मौसम अनुकूल रहने के कारण मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां कुल 15 उम्मीदवार चुनाव में है। खूंटी में भी चुनाव के प्रति लोगों में खासा उत्साह है। लोग वोटिंग के लिए कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस सीट से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की किस्मत दांव पर लगी है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्नी के साथ किया मतदान

केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और खूंटी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने सरायकेला-खरसावां में सोमवार को मतदान किया। मुंडा ने खेलारीसाई के पूर्व प्राथमिक विद्यालय बूथ नंबर 172 में मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा ने भी मतदान किया।

नक्सल प्रभावित इलाकों का एसएसपी ने किया दौरा

खूंटी और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के रांची जिला अंतर्गत तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए वोटिंग सोमवार सुबह सात बजे से जारी है।

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद सुबह से नक्सल इलाकों में पेट्रोलिंग कर रहे है। तमाड़ इलाके में पड़ने वाले एक-एक बूथों पर खुद जाकर निरीक्षण कर रहे है। नक्सल प्रभावित इलाका तमाड़ के रायडीह के मतदान केंद्र पर एसएसपी ने वोटरों से बातचीत की। साथ ही किसी तरह की कोई परेशानी होने सुरक्षा बलों को सूचना देने की बात कही।

सभी मतदान केंद्र पर जिला पुलिस बल के अलावा केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा में तैनात अधिकारी को एसएसपी की ओर से कई दिशा निर्देश भी दिए गए । चुनाव को देखते हुए रांची जिला के ग्रामीण और नक्सल इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किये गए है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles