लोकसभा चुनाव 2024 : कल कोडरमा में कल्पना सोरेन व तेजस्वी यादव 15 को करेंगे जनसभा

बिरसा भूमि लाइव

रांची : कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में INDIA गठबंधन के माले प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में कल पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू गांधी मैदान के चुनावी सभा में शामिल होंगी। इस सभा को मुख्य रूप से संबोधित करेंगी। उनके साथ राज्यसभा सदस्य सरफराज अहमद और राजधनवार से पूर्व विधायक राजकुमार यादव सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

बिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 15 मई को झारखंड में चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। तेजस्वी यादव 15 को चतरा लोकसभा के हंटरगंज हाई स्कूल में 12:40 बजे, ब्लॉक मैदान बरही हजारीबाग में 1:35 बजे, पेसरा ताड़ मैदान बेंगाबाद गिरिडीह में 2:30 बजे और 3:25 बजे कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के माधवताड़ पावर हाउस ग्राउंड पंडीहाडीह जयनगर कोडरमा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles